फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A case of illegal black marketing of gas has come to light in haldwani

Haldwani News: गैस कालाबाजारी करने का मामला...विभाग ने छापेमारी कर जब्त किए सिलिंडर और मशीन, जांच जारी

Wed, 23 Apr 2025 04:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Apr 2025 04:22 PM IST
सार

बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में अवैध तरीके से गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से तीन बड़े सिलिंडर और पांच छोटे सिलिंडर बरामद किए गए। 

विज्ञापन
A case of illegal black marketing of gas has come to light in haldwani
गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में अवैध तरीके से गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से तीन बड़े सिलिंडर और पांच छोटे सिलिंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस रीफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन भी जब्त की गई है। कार्रवाई में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या पांडे, विजय जोशी और पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे समेत विभाग की पूरी टीम शामिल रही।

विज्ञापन


टीम ने एक ऑटो को भी मौके पर पकड़ा, जो इस अवैध रीफिलिंग में इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed