{"_id":"68fbecee6808e1ea970d166e","slug":"a-breakdown-of-a-dumper-caused-a-traffic-jam-in-bhimtal-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-438-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डंपर खराब होने से भीमताल में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डंपर खराब होने से भीमताल में लगा जाम
Sat, 25 Oct 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के पास डंपर खराब होने से तीन घंटे से अधिक जाम लग गया। इससे यात्री और सैलानी परेशान रहे।
दीपावली के बाद वीकेंड के चलते भी सैलानियों की चहल पहल से सड़क पर जाम लगने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ पर्यटन कारोबारी भी परेशान रहे। डांठ से नौकुचियाताल तक सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। वहीं भवाली, कैंची धाम, खैरना और गरमपानी में भी जाम की समस्या बनी रही। कैंची धाम में सुबह से शाम तक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। शुक्रवार को सैलानियों की चहल पहल से पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। संवाद