Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A BJP councilor shot a young man just a few steps away from the police station in haldwani

Uttarakhand News: चौकी से चंद कदम दूर भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, बेटे से मिलने आए दोस्त की मौत

Mon, 05 Jan 2026 08:38 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 08:38 PM IST
सार

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टीपीनगर चौकी से महज 400 मीटर दूर देर रात भाजपा पार्षद द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर उसके बेटे को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A BJP councilor shot a young man just a few steps away from the police station in haldwani
हल्द्वानी,मोर्चरी पर नितिन लोहनी का शव गाड़ी में रखते विधायक सुमित हृदयेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टीपीनगर चौकी से महज 400 मीटर दूर रविवार रात सवा 12 बजे वार्ड 55 के पार्षद व भाजपा मुखानी मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट ने अपने घर के पास स्कूटी सवार नितिन लोहनी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। नितिन के साथ उसका दोस्त कमल भंडारी भी था जो गोली चलने पर मौके से भाग गया। मृतक के भाई पीयूष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके बेटे जय को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

जज फार्म के सी-66 निवासी पुरोहित कैलाश चंद्र लोहनी का बेटा नितिन लोहनी अपने दोस्त डहरिया निवासी कमल भंडारी के साथ गौलापार में पार्टी में गया था। वहां से दोनों रात करीब 12 बजे स्कूटी (यूके04एक्स1786) से लौट रहे थे। अचानक दोनों अपने दोस्त जय बिष्ट पुत्र अमित बिष्ट से मिलने उसके रामपुर रोड स्थित घर के बाहर पहुंच गए। नितिन स्कूटी पर बैठा रहा और कमल ने डोरबेल बजाई। कोई आवाज न आने पर दोबारा से घंटी बजाई।

विज्ञापन

तभी पार्षद अनिल बिष्ट पौनिया बंदूक लेकर बालकनी में आया। साथ में उसका बेटा जय भी था। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार अमित ने दोनों युवकों पर गोली दागी जो सड़क पर लगी। कमल ने अपना परिचय दिया लेकिन पार्षद नहीं रुका और उसने दोबारा फायर झोंक दिया। इस पर कमल ने सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। उसके पीछे-पीछे नितिन भी स्कूटी से निकला ही था कि बालकनी से नीचे आकर पार्षद ने महज 10-15 मीटर की दूरी से निशाना लगाकर उसकी पीठ में गोली दाग दी। नितिन वाहन सहित नाली में जा गिरा। इसके बाद पिता-पुत्र उसके पास आए और देखकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल की ओर से फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नितिन को लेकर एसटीएच पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पार्षद अमित को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उसके बेटे जय को भी हिरासत में ले लिया।

जय को समझाने आए थे दोनों दोस्त

आसपास के लोगों का कहना है कि पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय का दरम्वाल गुट से पंगा चल रहा था। कमल दोनों पक्षों में समझौता चाह रहा था। गौलापार से लौटते समय कमल ने जय को समझाने के लिए उसके घर पहुंचा था लेकिन पार्षद ने विरोधी गुट का समझकर उन पर हमला कर दिया जिसमें नितिन की जान चली गई।

भाजपा से निष्कासित

रात में हुई हत्या की सुबह खबर फैली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के करीब साढ़े 12 घंटे बाद भाजपा ने पार्षद को पार्टी से निकाल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने एक लाइन का पत्र जारी कर पार्षद अमित बिष्ट को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या की गई है। इस प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पार्षद अमित बिष्ट के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed