{"_id":"6a514805858ca6e9490ec2f9","slug":"a-bid-of-one-lakh-rupees-to-set-up-a-shop-at-the-harela-fair-nainital-news-c-418-1-shld1006-8336-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हरेला मेले में दुकान लगाने के लिए एक लाख की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हरेला मेले में दुकान लगाने के लिए एक लाख की बोली
Sat, 11 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में 16 जुलाई से शुरू होने वाले हरेला मेले को लेकर शुक्रवार को रामलीला मैदान में दुकानों की बोलियां लगाई गईं। बरेली, बहेड़ी, रामपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली के दुकानदारों ने एक लाख, 80 हजार, 50 हजार और 30 हजार तक बोली लगाकर दुकानें अपने नाम कीं। 150 से अधिक दुकानों की बिक्री से पालिका को 10 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई। 8 से अधिक दुकानें महिला समूहों के लिए रखी गई हैं। पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ लोक कलाकारों की ओर से कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों में प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान ईओ राहुल कुमार सिंह, उमेश पाठक, भूपेंद्र कनौजिया, शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी, विमला आर्या, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
