फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A 15-day 'Seva Pakhwara' (fortnight of service) will begin in Nainital today.

Nainital News: नैनीताल में आज से शुरू होगा 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा

Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A 15-day 'Seva Pakhwara' (fortnight of service) will begin in Nainital today.
नैनीताल। राज्य सरकार का 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा जनपद में चार जुलाई से शुरू होगा। यह अभियान 18 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। इसके तहत विभिन्न विकासखंडों और नगर क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत यह पखवाड़ा आयोजित हो रहा है। शिविरों में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी को जनपद नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल और सह-नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सेवा पखवाड़े का शुभारंभ चार जुलाई को सुबह 11 बजे विकासखंड भीमताल से होगा, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी होगा। इन शिविरों में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम होंगे। कुल 24 विभाग अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख शिविरों का कार्यक्रम
पांच जुलाई को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छह जुलाई को रामनगर में स्वास्थ्य, शिक्षा और दिव्यांगजन सहायता पर विशेष शिविर लगेगा। सात जुलाई को श्री कैंचीधाम में महिला, युवा और सैनिक कल्याण के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद आठ से 18 जुलाई तक धारी, कोटाबाग, हल्द्वानी, रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट, लालकुआं और कालाढूंगी सहित अन्य स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed