{"_id":"116-96348","slug":"Nainital-96348-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हुई पानी की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हुई पानी की परेशानी
Nainital
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जल संस्थान के मुख्य पंप हाउस से जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है, वहां मंगलवार पांचवें दिन भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे। दोपहर बाद बिजली विभाग ने खराब पड़े 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाना शुरू किया, लेकिन शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी।
पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था और तभी से तल्लीताल, थकुड़ा, जंतवालगांव, बोहराकून, जंतवालधूरा, ढुंगशिल, सौनगांव आदि क्षेत्रों में पानी के लिए हाय तौबा मची है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोपहर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल संस्थान परिसर भेजा। जिसके बाद खराब ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू हुआ। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को जलापूर्ति सुचारू की जाएगी।