{"_id":"116-90375","slug":"Nainital-90375-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरजीत मिस्टर फ्रेशर और दिव्या मिस फ्रेशर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरजीत मिस्टर फ्रेशर और दिव्या मिस फ्रेशर
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट में नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. डीसी तिवारी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान छात्रों ने गढ़वाली नृत्य पेशकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रैम्प वॉक और डांस शो कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस दौरान अमरजीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर और दिव्या रावत को मिस फ्रेशर चुना गया।
संस्थान निदेशक नृपेंद्र सिंह लिंगवाल ने संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रबंध निदेशक आलोक गुंसाई ने छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान अमित तरियाल, पंकज सूद, जितेंद्र जोशी, पवन चौहान, सुनील कुमार, श्वेता लिंगवाल, कोमल वैश्य, श्वेता तरियाल, अनिशा नरियाल, तेजपाल पटवाल, रहीस सैफी, हेमंत नेगी, कैलाश रावत आदि मौजूद रहे।