{"_id":"116-90341","slug":"Nainital-90341-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलभट्ठा के पास पकड़ा अवैध लकड़ी से लदा कैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलभट्ठा के पास पकड़ा अवैध लकड़ी से लदा कैंटर
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। तराई-पूर्वी वन विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात पुल भट्ठा के पास अवैध लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी शक्ति फार्म के जंगल में काटी गई थी। वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली महेंद्र रैकुनी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शक्ति फार्म के जंगल से पेड़ काटकर लकड़ी यूपी पहुंचाई जा रही है। टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की तो बरेली रोड पर एक कैंटर भागने लगा। टीम ने पीछाकर पुलभट्ठा के पास उसे रोका। वाहन में 26 गिल्टे सागौन के बरामद हुए हैं। चालक और सवार तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। कैंटर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन