फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिजली के सड़े-गले पोल बदलने की मांग

बिजली के सड़े-गले पोल बदलने की मांग

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लाक के अधिकांश गांवों में वर्षों पहले लगाए गए लकड़ी के पोलों में से अधिकांश की हालत जर्जर हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से सड़ गल चुके लकड़ी के पोलों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य देवकी देवी ने बताया कि विकास खंड के सतबूंगा, लोध, गल्ला और हरिनगर में अधिकांश लकड़ी के पोल सड़कर एक तरफ को झुक गए हैं, जिसके चलते लाइनें भी झूल रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से पोलों को बदलने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य गणेश आर्या ने बताया कि हरिनगर गांव में लगाया गया ट्रांसफार्मर एक फेस पर चल रहा है। इसे ठीक कराने की भी मांग की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। ग्राम प्रधान चंपा आर्या व महेंद्र सिंह ने भी व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed