फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाच ग्रुप बंद हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

वाच ग्रुप बंद हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एचएमटी घड़ी समूह को बंद करने का कामगार संघ ने विरोध किया। उन्होंने उच्च प्रबंधन की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ सड़क पर उतरने और आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री के बाहर कामगार संघ की फैक्ट्री बंद होने के विरोध में सभा हुई। कामगार संघ के अध्यक्ष एमएस बिष्ट ने कहा कि उच्च प्रबंधन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ी जाएगी। श्रमिक संघ के अध्यक्ष नारायण राम आर्य ने कहा कि कारखाना बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सबका उद्देश्य कारखाने को बंद होने से बचाना है। एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल ने भी संघर्ष में साथ देने की बात कही। बिष्ट ने कहा कि दीपावली के बाद सांसद भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते से मिला जाएगा। भीमताल विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि कारखाने को चलाने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन

सभा का संचालन कामगार संघ के महामंत्री सुनील डोभाल ने किया। इस दौरान प्रेम सिंह शाही, जगदीश चंद्र सुनोला, भूपेंद्र भट्ट, भैरव भट्ट, किशन सिंह खत्री, नंदन सिंह, प्रताप सिंह जीना, जितेंद्र सिंह बिष्ट, पीके श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, अनूप सिंह बिष्ट, बालम सिंह नगराकोटी, हरेंद्र शर्मा, भुवन सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र थपलियाल, कुंदन सिंह जीना, दिनेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed