{"_id":"116-90014","slug":"Nainital-90014-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत स्वामी और ठेकेदार पर चार लाख जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत स्वामी और ठेकेदार पर चार लाख जुर्माना
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। घोड़ानाला क्षेत्र में किसान की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा खोदे गए विशालकाय गड्ढे की शिकायत पर एसडीएम हरबीर सिंह और उप निदेशक खान विभाग राजपाल लेघा के नेतृत्व में राजस्व विभाग तथा खनन विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच के बाद टीम ने खेत स्वामी और ठेकेदार को नोटिस देकर दो-दो लाख रुपए के जुर्माने की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। बिंदुखत्ता घोड़ानाला क्षेत्र में एक ग्रामीण द्वारा सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले प्रदूषित नाले के पानी को गड्ढा खोदकर एकत्र कर सलज (पल्प की मैली) निकाले जाने के अवैध कारोबार का स्थानीय ग्रामीण काफी समय से विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि लिंक मार्ग किनारे खोदे गए गड्ढे से क्षेत्र में प्रदूषण फैला रहा है राहगीरों तथा स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को एसडीएम हरबीर सिंह और खनन विभाग के उप निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौका मुआयना कर गड्ढे की पैमाइश कराई तो 798 घनमीटर मिट्टी बिना अनुमति के खोदे जाने की पुष्टि हुई। इस पर टीम ने खेत स्वामी और ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए दोनों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए रिर्पोट डीएम को भेज दी है। एसडीएम ने बताया कि वन विभाग को मामले की लिखित सूचना देकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उप निदेशक खनन विभाग राजपाल लेघा ने बताया कि खेत स्वामी द्वारा जल्द ही गड्ढा नहीं भरा गया तो वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन