{"_id":"116-89952","slug":"Nainital-89952-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हुई कामर्स विभाग की इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हुई कामर्स विभाग की इमारत
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में कामर्स विभाग की इमारत जर्जर हो चुकी है। छत से गिरता प्लास्टर कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। पंखें तो हैं पर कभी चलते नहीं। ट्यूबलाइट और बल्ब भी फ्यूज हो चुके हैं। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद का घेराव कर व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। छात्रनेताओं ने चेतवानी दी कि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्या ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान हेमंत रावत, कमल रौतेला, रोहित कांबोज, प्रेम हाल्सी, चंदन सिंह बिष्ट, यतिन रौतेला, सुमित जोशी, नदीम अख्तर, लाल सिंह, विक्रम रावत, मनोज जोशी, सुनील कुमार, ललित मोहन, दीपक सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन