{"_id":"116-89948","slug":"Nainital-89948-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल और कंबाइंड कारपोरेशन फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल और कंबाइंड कारपोरेशन फाइनल में
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से खेली जा रही इंटर आफिशियल एंड कामर्शियल स्टेबलिशमेंट फुटबाल प्रतियोगिता के तहत सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें व्यापार मंडल ब्लू औैर कंबाइंड पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में व्यापार मंडल ब्लू ने होटल एसोसिएशन को 3-0 से पराजित किया। विजयी टीम से भूप्पी बिष्ट, सोनू बिष्ट व सुमित साह ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में कंबाइंड पब्लिक स्कूल ने कंबाइंड कारपोरेशन को 2-0 से हराया। विजयी टीम से दोनों गोल अमिल ढैला ने किए। निर्णायक मोहम्मद अयूब, सिकंदर अली, जितेंद्र बिष्ट व उद्घोषक मनोज कुमार थे। डीएसए के महासचिव अजय साह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सायं चार बजे से व्यापार मंडल ब्लू बनाम कंबाइंड पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन