फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इंस्प्रेशन स्कूल के छात्रों ने किया पंतनगर विवि का शैक्षिक भ्रमण

इंस्प्रेशन स्कूल के छात्रों ने किया पंतनगर विवि का शैक्षिक भ्रमण

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Nainital
Nainital Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्रिटिश काउंसिल की ओर से चलाए जा रहे आइएसए कार्यक्रम के तहत इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं के दल ने बुधवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। विवि में कृषि की अनोखी जानकारी मिलने से बच्चे खुश हो गए। पंतनगर विवि में वनस्पति व हार्टीकल्चर विभाग में छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों अमरूद, आम, कटहल, लीची आदि वन संपदा का अध्ययन किया। उद्यान अनुसंधान केन्द्र के सहायक डायरेक्टर एके सिंह ने छात्रों को विवि में चल रहे अनुसंधानों की जानकारी देने के साथ ही औषधीय पौधों की पत्तियों से तेल निकालने का संयंत्र भी दिखाया। हाइब्रिड प्रजातियों एवं पॉली हाउस में विकसित हो रही अन्य किस्मों के पेड़-पौधों के विषय में बच्चों को विस्तार से बताया। छात्रों ने नक्षत्र वाटिका भी देखी। सह डायरेक्टर डा. अजीत कपूर ने 27 नक्षत्रों के औषधीय पौधों व उनसे ठीक होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। छात्रों ने लौंग, नीबू, शहतूत, एलोवेरा, आम, गुलाब, लीची, यूकेलिप्टस, इलायची, अमरूद समेत 16 तरह के पौधों का रोपण किया। ये सभी प्रजातियां भारत, चीन और ब्राजील में उपलब्ध है। बच्चों का दल विद्यालय की प्रबंधक डा. गीतिका बल्यूटिया एवं शिक्षकों मोहित नौटियाल, मधुमिता दास, भावना भट्ट, संजय सजवान के निर्देशन में गया था। प्रबंधक डा. बल्यूटिया ने कहा कि इस भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों को कृषि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर स्मिता पंत ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र के दौरान इस तरह की अन्य गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने कहा कि पंतनगर में हो रहे विश्वस्तरीय अनुसंधान बच्चों के लिये प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed