फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देवस्थल में स्थापित होगी 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन

देवस्थल में स्थापित होगी 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन

Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ऐरीज गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. एसके जोशी ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन सितंबर 2014 तक देवस्थल में स्थापित कर दी जाएगी। जोशी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि दूरबीन लगाने की जिम्मेदारी ऐरीज को दी गई है।
विज्ञापन

जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ऐरीज गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार एरीज आए हैं। ऐरीज में आने का उनका मकसद यह था कि सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और स्टूडेंटों को वे संदेश देना चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी इस दूरबीन को स्थापित किया जाए। यहां के वैज्ञानिक ऐसा स्कोप एशिया में दें जिससे देश एस्टोनामी अब्जर्वेसन के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने दावा किया कि इस दूरबीन को सितंबर 2014 तक देवस्थल में स्थापित कर दिया जाएगा। एरीज के सभी वैज्ञानिक इस कार्य को तेजी से करें।
विज्ञापन

जोशी ने एरीज के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिकों व कर्मचारियों के साथ मिलकर चलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एरीज में निदेशक का पद काफी समय से रिक्त चल रहा है शीघ्र ही निदेशक पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed