{"_id":"116-72216","slug":"Nainital-72216-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेचाबंगर पदमपुर सोड़िया गांव को मिली रोशनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेचाबंगर पदमपुर सोड़िया गांव को मिली रोशनी
Nainital
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बेचाबंगर पदमपुर सोड़िया गांव के लिए सोमवार का दिन एतिहासिक बन गया। आजादी के 65 साल बाद इस गांव को बिजली नसीब हुई। गांव के 30 परिवारों के लिए सोमवार को पूरा दिन महोत्सव और रात दिवाली की तरह गुजरी। कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत ने पूजा-अर्चना के साथ गांव की बिजली का शुभारंभ किया। चुनावी घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत कर आभार जताया।
रामनगर-हल्द्वानी मार्ग के चूनाखान डिपो के पीछे मैन रोड से मात्र आधा किलोमीटर दूर स्थित ग्रामसभा धनपुर बेलपोखरा के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव बेचाबंगर पदमपुर सोड़िया के 30 परिवार आजादी के 65 वर्ष बाद भी अंधेरे में जीने को मजबूर थे। करीब 200 की आबादी वाले इस गांव के लोगों ने बिजली के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। चुनावी समर में बंशीधर भगत ने प्रचार के दौरान गांव में बिजली सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की थी। करीब 150 वोटरों वाले इस गांव के लोगों ने अपना विश्वास जताया और बंशीधर भगत को जितवाया। अब विधायक बंशीधर भगत भी ग्रामीणों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए गांव तक बिजली ले ही आए। गांव के हर घर में लाइन खींचने के बाद सोमवार को सारे कनेक्शन मुख्य लाइन से जोड़े गए। इसके बाद विधायक भगत ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लाइन ऑन की। घरों के बल्ब जलते ही ग्रामीणों की खुशी का जैसे ठिकाना ही नहीं रहा। हर किसी ने एक-दूसरे को बधाई दी। ग्रामीण हरीश कांडपाल, बालम सिंह बिष्ट, नंदाबल्लभ पाठक, सुरेंद्र बोहरा, मंयक तिवारी, सरदार जगतार सिंह, चंदन नेगी, धर्मेंद्र बिष्ट आदि ग्रामीणों ने विधायक भगत का आभार जताया। इस दौरान मौजूद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कटारिया ने बताया कि कालाढूंगी में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिये करीब 70 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और कार्य प्रगति पर है।