फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अंतिम दिन बकाएदारों को लगा झटका

अंतिम दिन बकाएदारों को लगा झटका

Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
Nainital
Nainital Updated Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली विभाग ने साल के अंतिम दिन भी राजस्व बढ़ाने के लिए अभियान जारी रखा। शहरी क्षेत्र में चार बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग का पैसा दबाए 70 से अधिक बकाएदारों पर कार्रवाई की गई। इसमें अधिकांश कनेक्शन घरेलू थे। मंगलवार को हुई कार्रवाई में भी दस कनेक्शन काटकर 2.50 लाख रुपये वसूले गए। बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग का अभियान आज भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

पैसे की कमी से जूझ रहे पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों को कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारी-कर्मचारियों ने अभियान चलाया। लालकुआं, ट्रांसपोर्ट नगर और कमलुवागांजा क्षेत्र में चलाए अभियान में 73 घरेलू कनेक्शन काटे गए। ग्रामीण क्षेत्र के ईई एसके तिवारी ने बताया कि कनेक्शन काटकर करीब 12 लाख रुपये की वसूली की गई है। जबकि शहरी क्षेत्र में बरेली रोड और रामपुर रोड पर अभियान चलाया गया। शहरी क्षेत्र के ईई नवीन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के चार कनेक्शन काटे गए। इसमें एक कनेक्शन बीएसएनएल टावर का भी है। इनसे करीब चार लाख रुपये की वसूली की गई। सोमवार को विभाग ने दस से अधिक कनेक्शन काटे गए थे। इससे करीब 2.50 लाख रुपये की वसूली की गई थी। बिजली विभाग के अफसरों ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed