फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिले में 350 करोड़ का कारोबार लड़खड़ाया

जिले में 350 करोड़ का कारोबार लड़खड़ाया

Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर वेतन पुनर्निर्धारण समेत सात मांगों को लेकर जिले भर के बैंक कर्मी भी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर रहे, जिससे जिले में करीब 350 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। उधर, बैंक कर्मियों की हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। एटीएम से भी लेन-देन नहीं हो सका।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक परिसरों में हुई सभा में बैंककर्मियों ने जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने इंडियन बैंक एसोसिएशन की मांगों को तत्काल पूरा कराने की मांग की। उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री केएन शर्मा ने जिले में 350 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। हल्द्वानी में 150 करोड़, रामनगर में 80 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार रुका। अकेले एसबीआई में बने क्लीयरिंग हाउस में ही दस करोड़ रुपए का लेनदेन रुका। एसबीआई नैनीताल के विशिष्ट सहायक पीसी पांडे के मुताबिक नगर में बैंकों ही हड़ताल की वजह से करीब 60 करोड़ रुपए का व्यवसाय प्रभावित रहा। इसके अलावा एसबीआई में दो करोड़ की क्लीयरेंस भी नहीं हो पाई। हड़ताली बैंक कर्मी मल्लीताल स्टेट बैंक प्रांगण में जमा हुए। वहां पर हुई सभा को उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण साह, एसबीआई के शाखा सचिव गोकुल चंद्र, जितेंद्र रावत, प्रदीप साह, पूरन लाल साह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मी बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस दौरान निर्मल साह, अभिषेक अधिकारी, केआर आर्या, निर्मल साह, गोपाल जोशी, केएन पंत, राजेंद्र रावत, हर्षवर्धन, संजय गुप्ता, साहिल खान, राकेश लाल समेत सभी नौ यूनियनों से जुड़े निजी, सहकारी बैंककर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed