{"_id":"116-68682","slug":"Nainital-68682-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी सनी ने काटी युवती की ‘चोटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनकी सनी ने काटी युवती की ‘चोटी’
Nainital
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दिमाग से सनकी युवक ने एक युवती के घर में घुसकर पहले तो उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया और जब युवती ने विरोध किया तो सनकी ने उसके सिर के बाल काट दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि नगर में रहने वाला सनी खान नाम का युवक शुक्रवार रात एक व्यक्ति के घर में घुस आया। घर में उसकी पुत्री अकीला (काल्पनिक नाम) अकेली थी। आरोप है कि सनी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन अकीला ने मना कर दिया। इस प्रतिरोध से आगबबूला हुए सनी ने अकीला के साथ मारपीट शुरू कर दी और घर में ही रखी कैंची उठाकर उसके सिर के बाल काट दिए। पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।