{"_id":"116-68202","slug":"Nainital-68202-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज को दिया ग्रीटिंग कार्ड और मालाओं का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज को दिया ग्रीटिंग कार्ड और मालाओं का रूप
Nainital
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जेलरोड स्थित होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल में शनिवार को आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। प्री-प्राइमरी विभाग के बच्चों द्वारा विभिन्न चार्ट पेपर से पतंगे, पेपर प्लेट आदि से फूल, नववर्ष के ग्रीटिंग कार्ड, रंग-बिरंगे क्रिसमस-ट्री सांता क्लाज, कागज की मालाएं, गेंद, कागज के जानवर जैसे मगरमच्छ, कछुए, समुद्री जीव, टेडी बियर, बर्थ-डे कैप्स आदि बनाकर प्रदर्शनी में लगाए गए थे।
नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और दूसरी कक्षाओं के बच्चों द्वारा बनाई गई सजावटी सामग्री को देख अभिभावक काफी प्रभावित हुए। बच्चों ने भी अभिभावकों को कागज से खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड और फूल-मालाएं बनाने की विधि के बारे में बताया। प्रदर्शनी का आयोजन प्री-प्राइमरी की शिक्षिकाओं की देखरेख में किया गया, जिनमें हेमलता जोशी, मीना त्रिपाठी, गीता जोशी, दीपा सनवाल, दीपा जोशी, मधु फुलारा, रीता कर्नाटक, विमला त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ने किया। शिक्षिकाओं ने बताया कि बच्चों में वेस्ट मैटेरियल से सजावटी सामान बनाने की प्रतिभा विकसित हो सके, इसके लिए समय-समय पर इस तरह की आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।