{"_id":"116-67888","slug":"Nainital-67888-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून को चलेंगी एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून को चलेंगी एसी बसें
Nainital
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली और देहरादून के बीच एसी बसों को चलाने की तैयारी है। यह बसें अनुबंध के आधार पर चलेंगी, इसमें से दो बसें परिवहन निगम को मिल भी गई हैं। इसके अलावा एग्रीमेंट के आधार पर छह और बसें मिलने की संभावना है।
परिवहन विभाग दिल्ली रूट पर सर्वाधिक सेवाएं संचालित करता है, इसमें चार वाल्वो और चुनिंदा परिवहन निगम की एसी बसें हैं। रूट पर डीलक्स सुविधाएं वाली बसों की डिमांड है। इसके मद्देनजर रोडवेज ने व्यस्त रूटों पर अनुबंध के आधार पर बस चलाने की योजना बनाई। इसके तहत नैनीताल परिक्षेत्र को पहले चरण में दो एसी बसें मिल गई हैं। एआरएम काठगोदाम इंद्रासन कहते हैं कि इन बसों को नैनीताल से दिल्ली और देहरादून तक चलाने की योजना है। छह और बसें मिलने वाली हैं, इन्हें भी डिमांड के आधार पर चलाया जाएगा। ज्यादा सुविधाजनक होने के कारण यह बसें लोगों को खासी पसंद आएगी।
अनुबंध बसों का विरोध भी
हल्द्वानी। परिवहन निगम प्रबंधन भले अनुबंध के आधार पर बसों को चलाने की पैरवी कर रहा हो, पर रोडवेज यूनियन इसके खिलाफ हैं। यूनियनों का कहना है कि अनुबंध बसों से रोडवेज को कई तरह से नुकसान होता है। निजी क्षेत्र को राशि देने की जगह प्रबंधन खुद बसों को खरीद कर संचालित करे।