{"_id":"116-67887","slug":"Nainital-67887-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरभोज में मिली गुमशुदा बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूलरभोज में मिली गुमशुदा बच्चियां
Nainital
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंद्रानगर से सोमवार रात लापता दो बच्चियां मंगलवार को गूलरभोज स्टेशन पर मिलीं। वह ट्रेन में बैठकर गूलरभोज तक पहुंच गई थीं। शाम को पुलिस टीम दोनों को लेकर हल्द्वानी पहुुंची।
चैनल गेट इंद्रानगर निवासी सना(3) और पड़ोस में रहने वाली आयशा(11) सोमवार शाम अचानक कहीं गायब हो गईं। परिजनों ने काफी खोजा। लेकिन, पता नहीं चला। सूचना तुरंत बनभूलपुरा चौकी में दी गई। चौकी इंचार्ज प्रमोद पाठक ने तुरंत कुछ सिपाहियों के साथ क्षेत्र में सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की पर बच्चियां नहीं मिली। क्षेत्र की सभी मस्जिदों में बच्चियों के लापता होने का एनाउंसमेंट भी करवाया। मंगलवार सुबह गूलरभोज स्टेशन पर किसी ने दोनों बच्चियों को लावारिस घूमते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शाम करीब छह बजे पुलिस दोनों बच्चियों को लेकर बलभूलपुरा चौकी पहुंची। जहां सना के पिता इरफान और पूर्व सभासद शकील सलमानी ने कुछ और लोगों के साथ पुलिस टीम की सराहना की। इरफान ने बेटी को गले लगाते हुए चौकी इंचार्ज प्रमोद पाठक और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।