फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीजीआईसी में कई विषयों की पढ़ाई डेढ़ माह से ठप

जीजीआईसी में कई विषयों की पढ़ाई डेढ़ माह से ठप

Sat, 09 Nov 2013 05:43 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 09 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य गठन होने के 13 साल पूरे होने के बावजूद प्रदेश में शिक्षा पटरी पर नहीं आ सकी है। शिक्षिकाओं का स्थानांतरण करने की वजह से राजकीय बालिका इंटर कालेज में डेढ़ माह से विज्ञान और गणित से लेकर कई विषयों की पढ़ाई ठप है। मगर अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यही हाल हल्द्वानी ब्लाक के कई विद्यालयों का है।
विज्ञापन

सितंबर में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक - शिक्षिकाओं के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए थे। इसमें हल्द्वानी ब्लाक से ही 24 एलटी के और 18 प्रवक्ताओं के स्थानांतरण हुए थे। विभाग के आदेश पर 26 सितंबर को स्थानांतरित शिक्षक - शिक्षिकाओं को रिलीव भी कर दिया गया। लेकिन स्थानांतरित शिक्षकों के स्थान पर दूसरे शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन

मिड सेशन में शिक्षिकाओं का स्थानांतरण होने से सबसे ज्यादा कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं प्रभावित हुई हैं। इस विद्यालय से भूगोल, गणित, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, सामान्य विषय और अंग्रेजी विषय की शिक्षिकाओं का स्थानांतरण हुआ है। इसमें सामान्य विषय और अंग्रेजी विषय की दो एलटी शिक्षिकाएं हैं, बाकी चार शिक्षिकाएं प्रवक्ता हैं। प्रवक्ताओं का स्थानांतरण होने की वजह से इंटरमीडिएट की छात्राओं की भूगोल, गणित, भौतिक विज्ञान और समाजशास्त्र की डेढ़ माह से क्लासें ही नहीं लग पा रही हैं। जबकि हाईस्कूल में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या देवकी आर्या का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। जब रिक्त स्थानों पर शिक्षिकाओं की तैनाती होगी, तभी भूगोल, गणित और भौतिक विज्ञान विषय की पढ़ाई सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विद्यालयों में शिक्षक- शिक्षिकाओं के स्थानांतरण से पढ़ाई प्रभावित होने के बारे में कई विद्यालयों से जानकारी दी गई है। स्थानांतरित शिक्षकों के स्थान पर तैनाती की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है। विद्यालयों को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।
एचएस कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed