फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए झोंकी ताकत

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए झोंकी ताकत

Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो दिन से सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर के भीतर धरने पर बैठे ममता के परिजनों को बृहस्पतिवार परिसर से बाहर धरना देना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से ही प्रदर्शनकारियाें को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। एसडीएम भी भीतर हो रहे धरने को रोकने के लिए करीब 10 बजे अस्पताल पहुंच गए थे। हालांकि धरने पर बैठने वाले 11 बजे बाद आए। बाद में एसडीएम और मेडिकल कालेज के प्राचार्य के समझाने पर प्रदर्शनकारी धरना बाहर देने को तो तैयार हो गए लेकिन आंदोलन समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया। धरना आज से क्रमिक अनशन में बदलेगा।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा निवासी ममता की बच्चेदानी निकालने और नवजात की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट 24वें दिन भी नहीं आ पाई। धरने का नेतृत्व कर रहे सुशील भट्ट ने कहा कि जांच रिपोर्ट में हो रही देरी से साफ है कि आरोपी डाक्टरों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में काफी गहमागहमी रही। परिसर के भीतर हो रहे धरने को रोकने पहुंचे एसडीएम हरवीर सिंह सहित पुलिस कर्मियों को ममता की सास ने खूब सुनाई। उनका आरोप था कि प्रशासन उनकी मदद की जगह आंदोलन समाप्त करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम और मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरसी पुरोहित के समझाने पर प्रदर्शनकारी परिसर से बाहर धरना देने को तैयार हुए। सुशील ने बताया कि जब तक उनकी सभी छह मांगें नहीं मान ली जाती तब तक धरना जारी रहेगा। आज पहले दिन सुशील भट्ट क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। उधर, मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरसी पुरोहित का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इसे जल्द सार्वजनिक कर दिया जाएगा और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed