{"_id":"116-56241","slug":"Nainital-56241-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन पर भड़के परिवहन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन पर भड़के परिवहन कर्मी
Nainital
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय में कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में कर्मचारी के निलंबन का आदेश पहुंच गया। इसके बाद परिवहन कर्मियों ने निलंबित कर्मी को साजिशन फंसाए जाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कुमाऊं के सभी दफ्तरों पर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया, इससे कामकाज ठप हो गया।
संभागीय परिवहन कार्यालय में कथित तौर पर एक कर्मी के रिश्वत लेते हुए क्लिप बनी थी। बाद में इसे न्यूज चैनल पर दिखाया गया। इसके बाद कर्मचारी पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। सोमवार को परिवहन मुख्यालय से कर्मचारी के निलंबन का आदेश पहुंच गया। इस पर कर्मियों ने परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले मोर्चा खोल दिया। कर्मियों ने कामकाज बंद कर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। वक्ताआें का कहना था कि कर्मी को साजिशन फंसाया गया है, केवल एक क्लिप के आधार पर निलंबित किया जाना न्यायोचित नहीं है। प्रांतीय अध्यक्षा सुषमा चौधरी का कहना है कि इस संबंध में परिवहन आयुक्त को एक ज्ञापन भेजा गया है, इसमें कर्मी के निलंबन को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है, अगर 72 घंटे में मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कार्यालयों में कामकाज बंद भी किया जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीरज चौहान, ज्योति बड़ोला, रोहित मेलकानी, ग्रेट वालिया, प्रेम सिंह रावत, पूजा खुल्बे, आसिफ आदि मौजूद थे। कर्मियों के अचानक कार्यबहिष्कार पर चले जाने से कामकाज को आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।