{"_id":"116-54856","slug":"Nainital-54856-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मई को शादी, तीन को मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मई को शादी, तीन को मौत
Nainital
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोटाबाग/कालाढूंगी। चलती मोटरसाइकिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
कोटाबाग ब्लाक के दूरस्थ ग्राम छड़ा बाघनी निवासी गंगादत्त की बेटी अनीता (21) की शादी एक मई को गर्जिया मंदिर परिसर में कोटद्वार (गढ़वाल) निवासी दिनेश भारद्वाज के साथ हुई थी। शुक्रवार को अनीता पहली बार पति के साथ मायके आ रही थी। बाइक लखनपुर रामनगर निवासी अनीता के मामा प्रमोद मिश्रा चला रहा था। तभी मायारामपुर गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर लगे झटके से असंतुलित होकर अनीता चलती मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गई। पति, मामा ने अनीता को बेहोशी की हालत में कोटाबाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां अनीता को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वहां पहुंची चौकी पुलिस के जवानों ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है। उनके आने पर ही अगली कार्रवाई हो सकेगी।