{"_id":"116-53945","slug":"Nainital-53945-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दानशी वोटरों को उजागर करनी होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दानशी वोटरों को उजागर करनी होगी पहचान
Nainital
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में मुसलिम महिलाएं पर्दा डालकर मतदान नहीं कर सकेंगी। मतदान करने वाली मुसलिम महिलाओं को अपनी पहचान उजागर करने के लिए पर्दा उठाना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर पर्दानशी महिलाओं की शिनाख्त कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रत्येक बूथ पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी हैं।
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में करीब 35 हजार मुसलिम मतदाता हैं। इनमें औसतन 44 फीसदी पर्दानशी महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग से मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े निर्देश जारी हैं। इसके तहत ही पर्दानशी महिलाओं के वोट डालने से पहले अपनी पहचान उजागर करनी होगी। जिला उप निर्वाचन अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक बूथ में महिला कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। महिला कर्मी पर्दानशी मतदाताओं की पहचान करने के बाद वोट डालने की अनुमति देंगी।