फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालागढ़ में सड़क का मामला सीईसी में पहुंचा

कालागढ़ में सड़क का मामला सीईसी में पहुंचा

Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
Nainital
Nainital Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कार्बेट पार्क के अधीन कालागढ़ स्थित सिंचाई कालोनी में सड़क निर्माण का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में गैर सरकारी संगठन डब्लूटीआई ने सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) ने पिटीशन दाखिल की है।
विज्ञापन

कालागढ़ में यूपी की सिंचाई विभाग की कालोनी है। इस कालोनी में उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत की योजना बनाने के साथ तैयारी भी कर ली। लेकिन, 17 फरवरी तक यूपी सिंचाई विभाग और कार्बेट पार्क प्रबंधन से अनुमति तक नहीं ली थी। अब नेशनल पार्क में सड़क बनाने को लेकर गैर सरकरी संगठन वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया (डब्लूटीआई) ने मोर्चा खोल दिया गया है। निर्माण कार्य के प्रयास को नियम विरुद्ध बताते हुए इस पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सीईसी मे पिटीशन दाखिल की गई है। संस्था के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल पार्क में सड़क निर्माण पर रोक लगा रखी है, इसके बाद भी कालागढ़ में प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर वाद दाखिल किया गया है। डब्लूटीआई के फील्ड अफसर दिनेश पांडे ने बताया कि केस में उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, कार्बेट पार्क निदेशक, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, ईई दुग्गडा, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सिंचाई, ईई कालागढ़ और नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथारिटी को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed