{"_id":"116-51880","slug":"Nainital-51880-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने की बसों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने की बसों की जांच
Nainital
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़। लालकुआं में बस पलटने के मामले में मंगलवार को सीओ सुरजीत सिंह पवार ने निजी विद्यालयों के बसों की जांच की। इस दौरान आधा दर्जन बस चालकों का चालान काटकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया। सोमवार को अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई महर्षि विद्यालय की एक बस लालकुआं ओवरब्रिज से नीचे पलट गई थी। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे एवं चालक-परिचालक घायल हो गए थे, जिन्हें लोगों की मदद से हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया। वहीं मंगलवार को सीओ लालकुआं पवार ने हल्दूचौड़ स्थित चौकी के समीप आधा दर्जन स्कूलों की बसों को रोका और बस में कमियां पाए जाने पर उनका चालान किया। सीओ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर बस चालकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन