Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कई क्षेत्रों की बत्ती गुल, मुसीबत फुल

कई क्षेत्रों की बत्ती गुल, मुसीबत फुल

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवार को बिजली गुल होने से तमाम इलाकों में लोगों की मुसीबत बढ़ गई। कमलुवागांजा में ट्रांसफार्मर के ट्रिप कर जाने से समूचे इलाके में साढ़े तीन घंटा बिजली सप्लाई बाधित रही। जबकि टीपीनगर और गौलापार सबस्टेशनों में फीडरों के ट्रिप कर जाने से रात भर कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित रही। जिस वजह से रविवार को ट्यूबवेल आच्छादित इलाकों में पेयजल सप्लाई ठप रही। लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के बाद कमलुवागांजा स्थित 220 सबस्टेशन में 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर शाम छह बजे ट्रिप कर गया। ट्रांसफार्मर ट्रिप होने से साढ़े तीन घंटे तक समूचे हल्द्वानी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही। टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े देवलचौड़, बेलबाबा, जज फार्म, मंडी फीडरों के ट्रिप कर जाने से रातभर लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। पावर कारपोरेशन सूत्रों के मुताबिक बेलबाबा में दो शटडाउन, देवलचौड़ में तीन, मंडी में पांच. जज फार्म में तीन, तल्ली हल्द्वानी में दो शट डाउन लिए गए। रात में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। टीपीनगर फीडर का पिन इंसुलेटर खराब होने से भी दिक्कतें हुई। करीब डेढ़ घंटे तक इनकमर थर्ड में खराबी आने से सप्लाई ठप रही। लोगों को रात में बिजली नहीं मिलने आज सुबह ट्यूबवेल भी नहीं चले। ट्यूबवेलों के पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed