{"_id":"116-48134","slug":"Nainital-48134-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद कराने को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद कराने को लेकर बवाल
Nainital
Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड बंद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराने को लेकर जमकर बवाल हुआ। मीरा मार्ग में जबरन गारमेंट्स शॉप बंद कराने पर व्यवसायियों से हाथापाई हो गई। मामला बिगड़ने पर व्यवसायियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराए और कार्यकर्ताओं की धुनार्द कर दी। पुलिस ने डंडे फटकार भीड़ को तितर-बितर किया और कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका पर यूकेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दिनभर दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नजरबंद रखे गए। जबकि 12 कार्यकर्ता शांतिभंग में निरुद्ध किए गए हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह 50 से अधिक कार्यकर्ता ओके होटल के पास एकत्र हुए और चार मुद्दों पर राज्य व्यापी बंद, चक्काजाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस को साथ लेकर बाजार में निकल पड़े। पहले सिंधी चौराहे के पास क्रॉकरी के व्यापारी से कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। विवाद की आशंका पर कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, एसएसआई संजय गर्ब्याल, चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत, खुशीराम पांडे, बीएस बृजवाल, संजय पांडेय दलबल लेकर आ गए। सदर बाजार में प्रतिष्ठान बंद कराने के बाद यूकेडी कार्यकर्ता मीरा मार्ग में बढ़े।
यहां गारमेंट्स शॉप बंद कराने को लेकर कार्यकर्ताओं की गारमेंट्स स्वामी से झड़प हुई। विवाद बढ़ने पर कार्यकर्ताओं ने शटर गिरा दिया। इससे मामला गरमा गया और गारमेंट्स व्यवसायी के आसपास के व्यापारी समेत सैकड़ों लोग जमा हो गए। घेराबंदी होने पर व्यवसायियों ने यूकेडी के कई कार्यकर्ताआें को पीट दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। एसएसआई ने यूकेडी के एक पदाधिकारी को थप्पड़ मारकर मौके से हटाया और भीड़ को डंडे फटकार कर हटाया। ऐहतियातन दो दर्जन कार्यकर्ता हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाए गए। कोतवाल ने बताया कि 12 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग में निरुद्ध कर सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई करते हुए निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया। इसमें मो. इरफान, उमेश चौहान, मुकेश पांडे, राशिद अली, मो. फुरकान, प्रताप सिंह चौहान, बसंत जोशी आदि शामिल थे।