फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रैफिक कंट्रोल को सड़क पर उतरे अफसर

ट्रैफिक कंट्रोल को सड़क पर उतरे अफसर

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर तिकोनिया तिराहे से मंगलपड़ाव और कालाढूंगी रोड पर मुखानी चौराहे तक नो पार्किंग और नो स्टैंडिंग की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू करने के लिए हल्द्वानी पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी डा.सदानंद दाते व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने और शहर की प्रमुख सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए जीजान से जुटे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने सोमवार सुबह अधीनस्थ अफसरों और फोर्स को साथ लेकर पैदल कोतवाली से अभियान शुरू किया। एसएसपी पूरे लय लश्कर के साथ कोतवाली से मंगलपड़ाव तक, मंगलपड़ाव से कालाढूंगी चौराहा और इस चौराहे से मुखानी चौराहा तक पैदल घूमे। यहां से तिकोनिया तिराहे तक गए। फोर्स ने मार्गों के दोनों तरफ खड़ी गाड़ियाें की हवा निकाली और वाहन लोडर से हटवा दिए। बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने यातायात पखवाड़ा समाप्त होेने तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और चौपहिया और दोपहिया वाहनों के सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े होने पर अंकुश लगाने की बात कही है। एसएसपी दाते का कहना है कि मंगलपड़ाव से लेकर तिकोनिया तिराहे तक और कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौराहे तक सड़क किनारे अतिक्रमण न हो, बेतरतीब गाड़ियां खड़ी न हो और पार्किंग की सुविध हो, शहर का ट्रैफिक स्वत: ही दुरुस्त हो जाएगा। उनका मकसद भी यही है कि शहर के अंदर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। नो पार्किंग और नो स्टैंडिंग की व्यवस्था लागू होने के बाद इसे इन्फोर्स करना आसान रहेगा। ट्रैफिक दुरुस्त रखने और अतिक्रमण न हो, इसके लिए शहर में चिह्नित 40 प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियोें की ड्यूटी चार-चार घंटे की लगाई गई है। एसपी सिटी जेएस भंडारी, सीओ प्रमेंद्र सिंह डोबाल, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, टीआई हीरा सिंह राणा, दरोगा संजय पाठक, बीएस बृजवाल समेत भारी मात्रा में फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातों प्वाइंटों पर हुई चेकिंग
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के आउटर के इलाकों में बनाए गए सात चेकिंग प्वाइंटों में कुसुमखेड़ा चौराहा, लामाचौड़ तिराहा, टीपीनगर चौक के सामने, तीनपानी बाईपास, काठगोदाम चौकी के पास, ताज चौराहा और कुुंवरपुल चौराहा काठगोदाम के पास आज सोमवार सुबह से चेकिंग की गई। प्वाइंटों पर बैरियर भी लगा। एसएसपी के निर्देश पर आज से सभी इन प्वाइंटों पर चौबीस घंटे के लिए संबंधित चौकी से एक दरोगा, दो कांस्टेबल और सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी।


आज ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ
हल्द्वानी। एसएसपी ने बताया कि आज ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट के खिलाफ अभियान चलेगा। चार स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल और सड़क किनारे वाहन पार्क करने से रोकने के लिए काठगोदाम चौकी, मुखानी चौराहा, मंगलपड़ाव चौकी और टीपीनगर चौराहे पर नए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। आज की गई कार्रवाई को इन्फोर्स करने के लिए और मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed