{"_id":"116-44962","slug":"Nainital-44962-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोराें ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोराें ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना
Nainital
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़। चोरों ने बीती रात यहां स्थित पूजा ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए सोना, चांदी और नगदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान चुरा लिया। देर रात गश्त कर रही पुलिस को जानकारी होने पर सूचना दुकान स्वामी को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे पूजा ज्वैलर्स की दुकान के चैनल का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से सात किलो चांदी, तीन तोला सोना, आठ हजार की नकदी और बने हुए जेवरात समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोर दुकान से सामान उड़ाने के बाद जेवरातों के खाली डिब्बों को रेलवे पटरी किनारे फेंक गए। इधर रात में गश्त कर रही पुलिस टीम ने दुकान का ताला टूटा देखा। टीम ने तत्काल फोन से नवाबी रोड निवासी दुकान स्वामी डीके बर्मा को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे श्री बर्मा ने जांच की तो उक्त सामान चोरी मिला। बाद में उन्होंने मंडी चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, पुलिस के रात में गश्त करने के बावजूद चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में रोष है।