{"_id":"116-44828","slug":"Nainital-44828-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान महोत्सव में बाल कलाकारों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान महोत्सव में बाल कलाकारों ने मचाई धूम
Nainital
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में चल रहे आठवें राज्य विज्ञान महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न जिलों की टीमों ने विज्ञान ड्रामा में मन मोहक प्रस्तुति पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तरकाशी की टीम ने जहां ऊर्जा संकट पर प्रकाश डाला वहीं ऊधमसिंह नगर की टीम ने महान वैज्ञानिक आर्य भट्ट के जीवन पर आधारित ड्रामा प्रस्तुत किया। नैनीताल, चंपावत और टिहरी की टीमों ने अपने नाटकों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। ड्रामा में प्रवीन, अभिषेक, संदीप, अनीता जोशी, तनुजा, शिवानी आदि ने विभिन्न किरदारों में शानदार अभिनय किया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों को देखने के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ लगी रही। परिषद के अपर निदेशक डा. संतोष कुमार शील ने बाल वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों द्वारा बनाए गए मॉडल एवं प्रोजेक्टों का निरीक्षण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। एमबीपीजी कालेज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. एआर अंसारी, जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य केसी पंत समेत विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विज्ञान मॉडलों का मूल्यांकन किया।
व्याख्यान माला के क्रम में जीआईसी डीनापानी अल्मोड़ा के गणित प्रवक्ता उमेश चंद्र पांडे ने गणित की अवधारणा को बहुत सरल विधि से उदाहरण सहित प्रस्तुत किया तथा एमबीपीजी कालेज के भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. एलपी वर्मा ने बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान के महत्व व योगदान के विषय में बताया। डीएसबी परिसर नैनीताल के गणित विभागाध्यक्ष डा. आरपी पंत ने गणितीय प्रतिरुपण पर वैज्ञानिक ढंग से प्रकाश डाला। विज्ञान महोत्सव में जीआईसी फूलचौड़ के एनएसएस प्रभारी एलएम पांडे के नेतृत्व में लगी हर्बल प्रदर्शनी तथा मुकुल तिवारी की पेंटिंग प्रदर्शनी भी दर्शकों के आर्कषण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल भोज, खंड शिक्षा अधिकारी एनके जोशी, मोहन चंद्र पाठक, प्रधानाचार्य हीरा बल्लभ पांडे, एपी लोहनी, एसएस महरा, टीपी वर्मा, डा. जगदीश भट्ट, डा. केसी कांडपाल, डा. एनएस नेगी, यशोधरा, हीरा बल्लभ जोशी, स्थलीय संयोजिका सपना सिंह, सुशीला पंत, प्रेमा खुल्बे, नर्मदा गर्ब्याल, विनीता अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, गीता नेगी मौजूद रहे। महोत्सव को सफलतापूर्वक संचालित करने में गिरीश कांडपाल, भुवन चंद्र कांडपाल, विनोद जोशी, पान सिंह बिष्ट, समन्वयक हरीश बिष्ट, रजनी जोशी, विपिन चंद्र पांडे, राजकुमार भंडारी, हेम जोशी, दीपक परगांई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन नवीन पांडे एवं अनिरुद्ध उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
फोटो -
समापन समारोह में आएंगे शिक्षामंत्री
हल्द्वानी। राज्य विज्ञान महोत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी होंगे तथा अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा करेंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल भोज ने बताया कि राज्य विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए तीन मॉडलों का चयन किया है। समापन समारोह में चयनित बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।