फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाल वैज्ञानिकों ने दिया कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश

बाल वैज्ञानिकों ने दिया कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में चल रहे आठवें राज्य विज्ञान महोत्सव में दूसरे दिन बाल कलाकारों ने विज्ञान ड्रामा के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। बाल वैज्ञानिकों ने कम खर्चे पर समाजोपयोगी विज्ञान मॉडलों से विज्ञान के क्षेत्र में नयी तकनीकों का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। विज्ञान मॉडलों को देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव के मुख्य विषय विज्ञान समाज एवं पर्यावरण के तहत उपविषय उद्योग, प्राकृतिक संसाधन एवं उनका संरक्षण, परिवहन एवं संचार, सूचना एवं शिक्षा प्रौद्योगिकी, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण तथा गणितीय प्रतिरुपण के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के दूर - दराज विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच एवं विज्ञान द्वारा समाज के कल्याण करने की भावना को मूर्त रूप देने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल लगाए हैं। बाल वैज्ञानिकों के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट एवं टीम प्रोजेक्ट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं वहीं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक - शिक्षिकाओं ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर विज्ञान के क्षेत्र में नयी विधाओं की जानकारी देने की कोशिश की गई है। विज्ञान ड्रामा में चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, हरिद्वार व अल्मोड़ा जनपदों की टीमों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शिक्षाप्रद प्रेरणादायक नाटकों का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन नवीन पांडे एवं अनिरुद्ध उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में डा. दीपक मुरारी, प्रो. आर बेलवाल तथा डा. प्रसून जोशी ने उद्योग से संबंधित मॉडलों का, डा. नवीन भगत, डा. सचदेवा, डा. मनीष पांडे ने गणितीय प्रतिरुपण के मॉडलों का, डा. ललित रखोलिया, डा. भूपेंद्र सिंह जीना, महेश पाठन ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के मॉडलों का, डा. एनके लोहनी, प्रो. दीपचंद्र अण्डोला, प्रो. डीएस रावत ने सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित मॉडलों का, डा. एलपी वर्मा, डा. विकास दुबे, प्रो. मीनल बोरकर ने परिवहन एवं दूरसंचार के मॉडलों का और डा. लीला तिवारी, डा. एचसी तिवारी ने प्राकृतिक संसाधनों व उनका संरक्षण से संबंधित मॉडलों का गहन निरीक्षण किया। डा. कमल पांडे, केसी पंत, डा. एआर अंसारी ने विज्ञान मेले व घनश्याम भट्ट, उत्तम सिंह गड़िया एवं प्रो. केके पांडे ने विज्ञान ड्रामा में निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल भोज के संयोजन में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी में एससीईआरटी के उपनिदेशक डा. एसपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी एनके जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडलीय खेल समन्वयक ममता जोशी पाठक, राजकुमार भंडारी, बीबी जोशी समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक आदि मौजूद रहे। विज्ञान महोत्सव मेें एचएन इंटर कालेज के रेडक्रास दल अपने - अपने प्रभारियों विपिन चंद्र पांडे एवं विमला क्वीरा के नेतृत्व में दूर दराज से आए छात्र - छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed