फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक राय न होने से बिगड़ रहा ट्रैफिक

एक राय न होने से बिगड़ रहा ट्रैफिक

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस प्रशासनिक अफसरों में एक राय न होना और स्टिक रणनीति न बनने के कारण शहर का ट्रैफिक दिन पे दिन नर्क हो रहा है। मंगलपड़ाव आटो स्टैंड से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक ट्रैफिक सुधारने के लिए कम से कम दस वार पुलिस प्लान बना चुकी है लेकिन प्लान चंद दिनों में ध्वस्त हो जाता है। इन प्लानों के ध्वस्त होने के पीछे प्रशासनिक अफसरों के आगे न आना है। अब पुलिस फिर ट्रैफिक सुधारने के लिए नया प्लान बनाने की तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था से बिगड़े शहर के ट्रैफिक व्यवस्था के पटरी पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विदित हो कि कुमाऊं रेंज के तत्कालीन आईजी राम सिंह मीना और हल्द्वानी की तत्कालीन एएसपी पी रेणुका देवी ने हल्द्वानी की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई प्रयोग किए। रेणुका देवी ने ओके होटल से सीधे मंगलपड़ाव तक टेंपो चलने पर रोक लगा दी। इस व्यवस्था से काफी सुधार हुआ लेकिन यह व्यवस्था भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हुई। ट्रैफिक बिगड़े हुए डेढ़ साल होने को आया है। शहर की सड़कों पर दोपहिया, चौपहिया वाहनों का दबाव हर साल दोगुना होता जा रहा है लेकिन ट्रैफिक सुधार के लिए न ही पुलिस और न प्रशासन कोई स्टिक रणनीति बना पा रहा है। स्टिक रणनीति बनाना तो दूर पुलिस प्रशासन एक राय भी नहीं है। एक राय न होने से शहर का ट्रैफिक बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed