{"_id":"116-44682","slug":"Nainital-44682-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका और महिला का पर्स उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका और महिला का पर्स उड़ाया
Nainital
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बाजार में रामपुर रोड की शिक्षिका और वनभूलपुरा की महिला का पर्स उड़ा लिया गया। शिक्षिका के पर्स में सात हजार की नकदी, सोने की कानों की बाली, एटीएम कार्ड समेत कागज रखे। महिला के पर्स में सोने की चेन, कुंडल और 12 हजार की नकदी कागजात रखे थे। दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर दे दी है। रामपुर रोड निवासी विनोद तिवारी की शिक्षिका पुत्री अर्चना दो दिन पूर्व बाजार में खरीददारी करने गई थी। अर्चना कारखाना बाजार स्थित एक दुकान में सामान खरीद रही थी। इसी बीच दुकान पर जेबकतरों ने उनका पर्स मार लिया। तिवारी जी ने मंगलपड़ाव चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर मंगलपड़ाव के दरोगा प्रताप सिंह नगरकोटी ने शिक्षिका के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। उधर सोमवार शाम को वनभूलपुरा निवासी साइना बाजार में सामान लेने आई। इसी दौरान भीड़ में जेबकतरों ने उनका भी पर्स उड़ा लिया। साइना ने भी चौकी मेें तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन