फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जनवरी तक तैयार होगी शिक्षकों की तबादला नीति

जनवरी तक तैयार होगी शिक्षकों की तबादला नीति

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। शिक्षकों की नई तबादला नीति आगामी जनवरी तक तैयार कर ली जाएगी। लंबे समय से दुर्गम स्थानों में तैनात शिक्षकों को सुगम में लाया जाएगा और सुगम स्थानों में जमे शिक्षकों को दुर्गम विद्यालयों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तबादलों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दूरस्थ इलाकों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों के लिए आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा। कुमाऊं मंडल के तमाम हिस्सों में जर्जर विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए स्कूलों को बजट अवमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पेयजल योजना के पुनर्गठन का काम एडीबी को करना है, इसमें देरी होने से इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को रखा जाएगा ताकि पुनर्गठन का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्मकाल में होने वाले पेयजल संकट से निबटने की अभी से तैयारी की जा रही है। संकटग्रस्त इलाकों को चिह्नित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुमाऊं भ्रमण में उनकी जानकारी में आया है कि पेयजल योजनाओं का काम कछुआ चाल से चल रहा है। इसमें तेजी लाने के लिए भी अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed