{"_id":"116-44570","slug":"Nainital-44570-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगी रामनगर टू चंडीगढ़ ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगी रामनगर टू चंडीगढ़ ट्रेन
Nainital
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। लंबी प्रतीक्षा के बाद सोमवार को रामनगर से चंडीगढ़ रूट के लिए ट्रेन का संचालन किया जाएगा। फिलहाल यह ट्रेन सिर्फ चार दिनों के लिए प्रस्तावित है। बेहतर रिस्पांस मिलने पर इसे रेगुलर चलाने की भी बात कही गई है।
स्टेशन अधीक्षक रामसुख ने बताया कि फिलहाल यह ट्रेन 19, 20, 26, 27 नवंबर को चलेगी। रामनगर से जाते समय इसका नंबर 05055, लौटते समय 05056 होगा। रामनगर से सुबह 6:25 बजे छूटने के बाद यह रेलगाड़ी दोपहर पौने दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहां से शाम चार बजे छूटने के बाद यही रात 23:40 बजे रामनगर पहुंचेगी। वाया काशीपुर 6:48, मुरादाबाद 7:55 से छूटने के बाद यह ट्रेन सीधे सहारनपुर 11:25, अंबाला 12:50 होते हुए 13:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें पांच चेयरकार, दो साधारण, एक एसी चेयर कार कोच समेत कुल दस कोच होंगे। इसमें चंडीगढ़ तक यात्रा करने के लिए साधारण टिकट 119 रुपये, एसी कोच में 402 रुपये का किराया देय होगा। क्षेत्रवासियों, कारोबारियाें ने इसके समय में बदलाव करते हुए रेगुलर चलाने की मांग की है।