{"_id":"116-44441","slug":"Nainital-44441-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सीट को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सीट को लेकर मारपीट
Nainital
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम से आगरा जा रही बस में सीट को लेकर देवलचौड़ चौराहे पर शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। बस में सीट न मिलने पर गुस्साया व्यक्ति बस के आगे लेट गया। बस लेट होने से उसमें सवार यात्रियों का गुस्सा भी भड़क गया और उन्होंने सड़क पर लेटे व्यक्ति की जमकर धुनाई लगा दी। इसी बीच किसी ने पत्थर मारकर ड्राइवर के केबिन का शीशा भी तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है। जबकि घायल व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे काठगोदाम डीपो की हाईटेक बस संख्या यूके07पीए- 1570 हल्द्वानी से आगरा को जा रही थी। पुलिस ने बताया कि देवचौड़ चौराहे के पास समर पाल नाम के एक व्यक्ति ने अपने वाहन को बस के आगे खड़ा कर रोक लिया। समर पाल के साथ एक व्यक्ति और था। समर पाल ने ड्राइवर से अपने साथी के लिए बस में सीट बनाने को कहा। ड्राइवर और कंडक्टर के सीट नहीं होने का हवाला दिया तो तीनों में विवाद हो गया। विवाद गहराने पर समर पाल बस के आगे लेट गया और साथी के लिए सीट बनाने की बात कहने लगा। इसी बीच बस में सवार यात्री भी बाहर आ गए। बस से उतरे एक यात्री के साथ समर पाल की बहस हो गई और यात्रियों ने समर पाल को पीट दिया। समर पाल ने कंडक्टर और ड्राइवर पर भी मारपीट का आरोप लगाया है।
बाद में टीपी नगर चौकी इंचार्ज नीरज भाकुनी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। जबकि घायल समर पाल को एसटीएच में भर्ती किया गया है। देर रात रोडवेज के अधिकारी भी टीपीनगर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। विवाद के कारण यात्रियों को खासी फजीहत का सामना करना पड़ा। देर रात बस में सवार यात्री टीपी नगर चौकी में ही खड़े थे।