{"_id":"116-44388","slug":"Nainital-44388-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ महासभा ने किया चित्रगुप्त पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थ महासभा ने किया चित्रगुप्त पूजन
Nainital
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में यम द्वितीया के अवसर पर चित्रगुप्त, कलम दवात पूजन किया गया।
यहां तिकोनिया केनाल रोड स्थित शिव मंदिर में हुई मुख्य पूजा में एके श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव और एसके श्रीवास्तव ने भाग लिया। आचार्य नवीन चंद्र जोशी ने पूजन संपन्न कराया। पूजा में सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त का आवाहन कर कलम दवात की पूजा की गई। पूजा में सभी चित्रांश परिवारों ने भगवान को प्रथम पाती लिखकर प्रेषित की। पूजन की व्यवस्था जिला महामंत्री शरद वर्मा और सुनीला वर्मा ने की। पूजन में कायस्थ समाज के सभी वर्गों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर चित्रांश परिवारों को दिल्ली में बनने वाले कायस्थ भवन की प्रगति से अवगत कराया गया। चित्रांश परिवारों से कायस्थ भवन निर्माण के लिए खुले मन से अंशदान करने की अपील की गई। पूजन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एके सक्सेना, संरक्षक वीके श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष एनसी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वीके निगम, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, डा. सर्वेश कुमार, सुभाशु वर्मा, नीना श्रीवास्तव, रमा खरे, वीरबाला सक्सेना, बबीता निगम, जीके अस्थाना, आलोक सक्सेना, एसके सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।