फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केसी पंत का ही प्रोजेक्ट है जमरानी बांध

केसी पंत का ही प्रोजेक्ट है जमरानी बांध

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्ण चंद्र पंत दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने 44 बरस पहले ही तराई-भाबर में पेयजल और सिंचाई के संकट का हल ढूंढ निकाला था। गौला नदी पर जमरानी गांव में बांध बनाने के प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए वह 1968 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री केएल राव को क्षेत्र के दौरे पर लेकर आए थे। स्थलीय निरीक्षण कराने के बाद उन्होंने 1975 में जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय भू जल आयोग से मंजूरी दिलाई थी।
विज्ञापन

तराई-भाबर में आज जिस तरह पेयजल और सिंचाई संकट निरंतर गहराता जा रहा है, उसका स्थायी हल जमरानी बांध ही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंत के अथक प्रयासों से हालांकि जमरानी बांध परियोजना के प्रथम चरण में यहां गौला बैराज, जमरानी कालोनी और नहरों का निर्माण कर लिया गया था लेकिन पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने से यह परियोजना आगे नहीं बढ़ा पाई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की आपत्तियों दर आपत्तियों को लेकर 37 वर्षों से यह परियोजना केंद्र और राज्य के बीच झूल रही है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद किरन पांडे का कहना है कि केसी पंत दूरदर्शी नेता थे। यहां होने वाले पेयजल और सिंचाई संकट को भांपते हुए उन्होंने ही जमरानी बांध प्रोजेक्ट तैयार करवाया था। यही नहीं प्लानिंग कमीशन के उपाध्यक्ष रहते हुए उत्तराखंड को विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा भी उन्होंने ही दिलाया था। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत कहते हैं कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से बढ़ते पलायन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री केसी पंत खासे चिंतित थे। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ होने वाली बैठकों में उनकी यह चिंता उभरकर सामने आती थी। भारत सरकार में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहते उन्होंने उत्तराखंड के लिए विशेष बजट मंजूर किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में केसी पंत का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
कुंजवाल ने दु:ख जताया
हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री केसी पंत के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभालने के साथ ही कई प्रमुख संस्थानों के मुखिया का दायित्व उन्होंने संभाला। उनके निधन से उत्तराखंड ही नहीं देश को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेनू जोशी, कांग्रेस नेता खजान चंद्र पांडे ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed