{"_id":"116-44234","slug":"Nainital-44234-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 करोड़ से होगा महालक्ष्मी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 करोड़ से होगा महालक्ष्मी पूजन
Nainital
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हो रही है। सोमवार को भी ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीददारी की। बैंकों के एटीएम में कैश निकालने वालों की लंबी कतारें लगी रही। बैंकों में भी ग्राहकाें की जबर्दस्त भीड़ रही। बैंकों और एटीएम में करीब 46 करोड़ का कैश लेनदेन और करीब 28 करोड़ के चेक क्लियरिंग हाउस में लगाए गए। बावजूद अधिकतर एटीएम में कैश खाली हो गया।
धनतेरस पर हल्द्वानी के बाजारों में लक्ष्मी जी मेहरबान रही। ग्राहकों ने बर्तनों, इलेक्ट्रानिक उत्पादों, सोने के सिक्कों और दूसरे आभूषणों की जमकर खरीददारी की। वाहनों के शोरूम में भी रिकार्ड सेल हुई। बाजारों में खरीददारी बढ़ने से रविवार शाम तक 90 फीसदी एटीएम खाली हो गए और ग्राहकों को मायूस होना पड़ा। सोमवार सुबह बैंकों के खुलने के साथ एटीएम में कैश भरा गया। एटीएम में कैश भरते ही ग्राहकाें की लाइनें लग गई। शाम तक एटीएम में कई बार कैश डाला गया।
हल्द्वानी में सार्वजनिक और प्राइवेट बैंकों के 20 एटीएम लगे हैं। सोमवार को सभी बैंकों के एटीएम से करीब छह करोड़ का कैश निकाला गया। इसमें अकेले एचडीएफसी के पांच एटीएम से पौने दो करोड़ रुपये कैश निकला। एचडीएफसी मुख्य ब्रांच की बैकअप मैनेजर सोनिया ने बताया कि दीपावली से लेकर भय्या दूज तक बैंकों में तीन दिन का अवकाश है। एटीएम में कैश भरने की पूरी व्यवस्था की गई। एटीएम खाली होते ही तत्काल उनमें कैश भरा जाएगा।
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम इस बार त्योहारी सीजन में ग्राहकों को धोखा नहीं देंगे। एसबीआई के डीजीएम स्तर से एटीएम में कैश की निगरानी हो रही है। बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टियां पड़ने के कारण सोमवार को सभी बैंकों में ग्राहकों की जबर्दस्त भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक हल्द्वानी में बैंकों में 40 करोड़ का कैश लेनदेन हुआ। 30 करोड़ के चेक क्लियरिंग हाउस में लगाए गए। बैंकों से निकाला गया कैश प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बाजार में घूमा।