फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दीपावली : डिब्बा बंद गिफ्ट आइटमों की भरमार

दीपावली : डिब्बा बंद गिफ्ट आइटमों की भरमार

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली पर ड्राई फ्रूट और ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बाबंद गिफ्ट आइटमों का बाजार पट गया है। मिठाइयों में मिलावट की डर से ग्राहक ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट आइटमों को तवज्जो दे रहे हैं। ड्राई फ्रूट से लेकर चाकलेट और जूस पैक की जमकर खरीददारी हो रही है। सोनपापड़ी मार्केट में छायी है। ग्राहक लेनदेन (बतौर तोहफा) के लिए मिठाइयों की जगह सोनपापड़ी की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर मिठाइयों की रिकार्ड बिक्री होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से खोया में मिलावट के मामले बढ़ने से लोगों में मिठाई की खरीददारी का प्रचलन कम हो गया है। मिठाई की जगह ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बा बंद गिफ्ट आइटमों ने ले ली है। दीपावली की तैयारियों में बाजार गिफ्ट आइटमों से पटा है। ब्रांडेड कंपनियों ने गुलाब जामुन, रसगुल्ले से लेकर छेनी के लड्डू और दूसरी मिठाइयां बाजार में उतारी हैं। सोनपापड़ी, चाकलेट, नमकीन और जूस की जमकर खरीददारी हो रही है। मध्यम वर्गीय परिवारों में ड्राई फ्रूट का प्रचलन बढ़ा है।
विज्ञापन

मंगल पड़ाव स्थित न्यू हजारा एंड कंपनी के एमडी सुमित कुमार अनेजा बताते हैं, दीपावली के लिए खरीददारी शुरू हो गई है। त्योहार पर बतौर तोहफा देने के लिए गिफ्ट आइटमों की एडवांस बुकिंग हैं। अमित कुमार के मुताबिक ड्राई फ्रूट का पैक दो सौ से लेकर 2100 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। ब्रांडेड कंपनियों की सोनपापड़ी 110 से 150 रुपये डिब्बा (आधा किलो) और मीठा, नमकीन और चाकलेट बिस्कुट का मिक्स पैक 100 रुपये से 400 रुपये तक बिक रहा है। 85 रुपये से 300 रुपये तक चाकलेट के गिफ्ट की भी खूब बिक्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी देवेश पाठक के मुताबिक ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बा बंद मिठाइयों की भी अच्छी बिक्री है। गुलाब जामुन 175 रुपये और रसगुल्ला 170 रुपये (एक किलो) बिक रहा है। 130 रुपये से 400 रुपये तक पैकिंग जूस बिक रहा है। व्यापारी मोहित गुप्ता के मुताबिक ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट आइटम पिछले साल की तुलना में महंगे हैं। बावजूद रिकार्ड खरीददारी हो रही है। लोग अपने बजट के हिसाब से इनकी खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed