फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इंद्रानगर की रेलवे क्रासिंग होगी बंद

इंद्रानगर की रेलवे क्रासिंग होगी बंद

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंद्रानगर की रेलवे क्रासिंग बंद होगी। यहां सब-वे भी बनाया जाएगा। बरसात में काठगोदाम रेलवे स्टेशन की छत भी अब नहीं टपकेगी। रेलवे ने छत की टाइल्स बदलने के साथ आकर्षक बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इंद्रानगर की रेलवे क्रासिंग को भी बंद करने का फैसला किया गया है। यहां पर रेल महकमा सब वे बनाने की योजना बनाई है। इसके बनने के बाद यात्री अंडर ग्रांउड रास्ते से निकल सकेंगे और ऊपर से ट्रेन गुजरेगी। अधिकारियों के मुताबिक अभी गौला का बाईपास पुल टूटा होने के कारण वाहनों का दबाव कम है, जब पुल पूरा हो जाएगा, तो वाहनों की संख्या बढ़ेगी। ज्यादा लोग इस तरफ से गुजरेंगे। ऐसे में रेलवे क्रासिंग बंद होने की दशा में समय बर्बाद होने से बच जाएगा। क्रासिंग पर तैनात रेल कर्मियों और संसाधन का इस्तेमाल दूसरे मानव रहित क्रासिंग पर हो सकेगा। वहीं काठगोदाम स्टेशन पर सीमेंट की चादर वाली छत कई जगह से बरसात में टपकती है। इसको लेकर यात्रियों की भी शिकायत रही है। अब रेलवे ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन की टपकती छत को ठीक करने के साथ लुक भी चेंज करने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन की पूरी छत बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed