फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   99 corona infected cases found in the district

जिले में 99 कोरोना संक्रमित केस मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
99 corona infected cases found in the district
हल्द्वानी। जिले में सोमवार को 99 कोरोना पॉजिटिव केस आए। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के नीचे चल रहे प्रशासनिक कार्यालय के तीन कर्मी, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम कार्यालय की एक महिला लिपिक और रामनगर की दो स्टाफ नर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

एसबीआई कुसुमखेड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव चार केस मिलने के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया था। 40 के सैंपल जांच को भेजे गए थे और सोमवार को तीन और पॉजिटिव आ गए। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 16 के सैंपल जांच को भेजे गए थे और एक लिपिक पॉजिटिव आई है। एसई अमित शर्मा ने बताया कि डीएम को पत्र लिखकर कार्यालय खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ कार्यालय में आज 250 के होंगे सैंपल
हल्द्वानी। सीडीओ कार्यालय में मंगलवार और शुक्रवार को कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 250 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के कर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से बात हुई है स्वीट्स शाप, रेस्टोरेंट, मॉल, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन आदि के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार को तीन कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। रुद्रपुर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति को 30 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह से भी ग्रस्त था। बहेड़ी निवासी 29 वर्षीय एक व्यक्ति को 25 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। मरीज को एक अन्य गंभीर बीमारी के अलाव निमोनिया भी था। बाजपुर निवासी 28 वर्षीय एक युवक को 29 को एसटीएच में निमोनिमया और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण भर्ती कराया गया था। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 90 मरीज बहुत गंभीर हैं और सभी को आक्सीजन पर रखा गया है। सोमवार को 14 मरीजों के कोरोना से जंग जीतने पर डिस्चार्ज किया गया। इनमें नैनीताल के 9, 4 ऊधमिंसह नगर के और 1 चंपावत का है। अभी तक 950 कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्पताल से ठीक होकर जा चुके हैं।

एसटीएच में पांच महीने में 89 की मौत
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में पांच माह के भीतर कोराना से 89 की जान जा चुकी है। अप्रैल में पांच, मई में 15, जून में 15, जुलाई 26 और अगस्त 28 लोगों की मौत हो चुकी है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीजों को बचाने के लिए टाजलीसीमैब जैसे इंजेक्शन भी दिए जा रहे हैं। एक इंजेक्शन की कीमत 35 हजार रुपये हैं। कोविड के मरीज को दो इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं। यह इंजेक्शन सरकार की ओर से लगाए जा रहे हैं। बताया कि उक्त इंजेक्शन को लगाने के लिए कुछ प्रोटोकाल का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed