फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   98 suspects detained for not getting verification in haldwani

सत्यापन न मिलने पर 98 के खिलाफ एक्शन: 31 मकान मालिकों पर 3 लाख का जुर्माना, इसमें यूपी-बिहार के लोग शामिल

Wed, 22 Nov 2023 04:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Nov 2023 04:25 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मंगलवार सुबह पुलिस ने सत्यापन जांचन के लिए चेकिंग की। इस दौरान उत्तरप्रदेश और बिहार के 98 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बाद में थाने में सत्यापन कर इन्हें छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
98 suspects detained for not getting verification in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा में मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स सत्यापन जांचन के लिए ताबड़तोड़ चेकिंग की। इस दौरान उत्तरप्रदेश और बिहार के 98 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बाद में थाने में सत्यापन कर इन्हें छोड़ दिया गया। किरायेदारों के सत्यापन नहीं करने पर 31 मकान मालिकों से तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन


एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर मंगलवार सुबह छह बजे एसपी सिटी व सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मलिक का बगीचा, सफदर का बगीचा, पप्पू का बगीचा इंदिरानगर व गांधीनगर पहुंची। पुलिस टीम में कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान मौजूद रहे। भारी फोर्स को देखकर बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने चेकिंग में 31 मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन तलब किया। मौके पर कोई भी भौतिक दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने एक-एक कर 98 लोगों को सत्यापन नहीं कराने पर हिरासत में लिया और थाना ले गई। किरायेदारों के सत्यापन न कराने पर मौके पर ही पांच मकान मालिकों का धारा 52(3)/83 पुलिस एक्ट में पांच-पांच हजार के हिसाब से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। 26 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 52 (3)/83 पुलिस एक्ट में 10-10हजार के हिसाब से कुल 2.60 लाख के कोर्ट चालान किए। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, लाख के कोर्ट चालान किए। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरायेदार, मजदूर और घरेलू नौकरों का सत्यापन अवश्य कराएं। इससे आप स्वयं को सुरक्षित करने के साथ-साथ आसपड़ोस व समाज को सुरक्षित रख सकते हैं। घर से भी उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से सत्यापन करा सकते हैं। - प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी


यूपी-बिहार के लोगों से भी वसूला जुर्माना
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोग उत्तरप्रदेश के पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बहेड़ी और बिहार के बेतिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। सत्यापन नहीं कराने पर इन लोगों से 16750 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed