फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   95 more infected in the district, three killed

जिले में 95 और संक्रमित मिले, तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
95 more infected in the district, three killed
कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में शनिवार को 95 लोग संक्रमित मिले। इनमें नगर पालिका के ईओ, कोेराना के नोडल अधिकारी, चार पुलिस कर्मी और बेस अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें 58 जांच की आरटीपीसीआर, एंटीजन रैपिड टेस्ट और ट्रूूनेट मशीन से की गई। पुलिस और अधिकारियों के भी चपेट में आने से हड़कंप मचा हुआ है। उधर, कोटाबाग के सीएचसी को सील कर दिया गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें किच्छा निवासी एक महिला (60), हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति (80) के अलावा टनकपुर निवासी एक व्यक्ति (60) शामिल हैं। तीनों को निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ, रिनेयिल फेलियर की भी शिकायत थीं।
विज्ञापन

मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कृष्णा अस्पताल के चार डॉक्टरों सहित 12 क्वारंटीन
हल्द्वानी। महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव आने पर कृष्णा अस्पताल के चार डॉक्टरों सहित 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। महिला को इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला की सर्जरी की गई थी। जांच के बाद शनिवार को पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद सर्जरी में लगी एक महिला और तीन पुरुष डॉक्टर और आठ कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। अस्पताल को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सैनिटाइज करने के बाद अन्य मरीजों की देखभाल की गई।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। संचालक को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक के संपर्क में भी कुछ लोग आए हैं। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मल्ला गोरखपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज का मोबाइल नंबर कागज में गलत दर्ज था। इस मामले में एलआईयू और पुलिस की टीम ने मिलकर मरीज का असली पता ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुखानी स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र की कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। एसीएमओ डॉ. पंत के अनुसार यह कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर एक सप्ताह से नहीं जा रहा था।
रामनगर में 27 मामले आए
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका के ईओ, नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक सहित 27 के कोरोना पॉजिटिव आने पर हड़कंप मचा हुआ है। इनमें चार लोग ऐसे है, जो दोबारा से कोरोना पॉजिटिव निकले है। नोडल अफसर डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि संक्रमित लोगों में पीरूमदारा चौकी के चार पुलिस कर्मी, आईआरबीआई के दो जवान, एक फायर स्टेशन का जवान, पीरूमदारा निवासी चार लोग भी शामिल हैं।
बेस और कैंसर अस्पताल में 60 की जांच
हल्द्वानी। बेस अस्पताल और मेडिकल कालेज के अधीन स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉक्टर, कर्मचारी समेत 60 की कोरोना की शनिवार को जांच कराई गई है। बेस में में 31 जुलाई को भर्ती महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आये एक डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इनके अलावा बाकी जांच निगेटिव आई है। वहीं, मेडिकल कालेज के अधीन स्वामीराम कैंसर इंस्टीट्यूट के 15 कर्मचारियों की एंटीजन रैपिड विधि से कराई गई जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
बेस अस्पताल में शनिवार को अस्पताल में एंटीजन रैपिड जांच से डॉक्टर समेत 45 स्वास्थ्य कर्मी की जांच हुई। एक डॉक्टर को छोड़ बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। बताया कि महिला भी सर्जरी वार्ड में भर्ती थी और संबंधित डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। इनके अलावा बाकी एचडीयू में भर्ती तीन मरीज की भी कोरोना जांच हुई और वह भी निगेटिव आयी। इधर सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड मशीन को सैनिटाइज करने के बाद एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इनको भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
जिला कारागार में पांच और कैदी पॉजिटिव
नैनीताल। जिला कारागार में पांच और कैदियों में कोरोना पुष्टि हुई है। इससे पहले भी 4 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. धामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल से 123 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे। जेलर रमेश चंद्र भारती के अनुसार पांचों कैदी जसपुर, दिनेशपुर, काठगोदाम, रुद्रपुर कोर्ट से नैनीताल जेल भेजे गए हैं।

कोटाबाग सीएचसी की ओपीडी स्थानांतरित
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी, कोटाबाग, चकलुवा क्षेत्र के सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इनमें रामपुर गांव चकलुवा से एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव हैं। कोटाबाग के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेश चौहान और उनकी टीम के पांच सदस्यों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। साथ ही सीएचसी को सील कर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को भी अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed