{"_id":"611584c58ebc3e76200ba092","slug":"95-houses-will-be-identified-by-the-names-of-daughters-bhimtal-news-hld434383334","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 घरों की पहचान बेटियों के नाम से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 घरों की पहचान बेटियों के नाम से होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/रामनगर (नैनीताल)। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास परियोजना की ओर से घर की पहचान बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत 95 बेटियों को नेम प्लेट दी गई।
ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौडार में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा और प्रधान मदन मोहन कुड़ाई ने 35 बालिकाओं को नेम प्लेट दी। प्रमुख ने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं और बेटियां हर क्षेत्र में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। सीडीपीओ रेनू अधिकारी ने बताया कि इससे बेटियों को समाज में आगे आने में मदद मिलेगी। इस मौके पर चूडामणी फुलारा, बीडीसी सदस्य दीपक कुड़ाई, विशन परगांई, नीमा फुलारा, बलवंत सिंह कुंजवाल, मनोरमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
इधर, रामनगर के जोगीपुरा में मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने एक बालिका के घर जाकर नेम प्लेट लगाई। इस मौके पर 60 बालिकाओं को नेम प्लेट वितरित की गईं। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरगिस बेगम, पूर्व प्रधान घनश्याम शर्मा, मनमोहन बिष्ट, शकील अहमद, सीडीपीओ शिल्पा जोशी, सुपरवाइजर पूनम गोश्वामी आदि मौजूद रहीं।