{"_id":"5ccdfbe2bdec22074f08c213","slug":"91557003234-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की मजबूरी का फायदा उठा रहे निजी टैंकर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की मजबूरी का फायदा उठा रहे निजी टैंकर चालक
विज्ञापन
पानी की समस्या से ग्रसित संजय कालोनी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में पेयजल संकट से क्षेत्रवासी परेशान हैं और निजी टैंकरों से पेयजल खरीदने को मजबूर हैं। निजी टैंकर चालक लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। जहां जलसंस्थान से मात्र एक सौ रुपये में एक टैंकर पानी खरीद रहे हैं वहीं सिंचाई नलकूपों पर टैंकर चालकों की मनमानी के चलते कोई रसीद नहीं काटी जा रही है। आपरेटरों से मिलीभगत कर मुफ्त में टैंकर भरे जा रहे हैं और ग्राहकों को महंगे दामों पर पानी बेचा जा रहा है। मजबूरी में लोगों को टैंकर चालकों को मनमानी कीमत देनी पड़ रही है। जिला प्रशासन का टैंकर चालकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। हालांकि शनिवार को डीएम ने पेयजल संकट संबंधी बैठक में टैंकरों का किराया निर्धारित कराने के निर्देश जलसंस्थान के ईई को दिए हैं।
शहर और ग्रामीण इलाकों में जलसंस्थान और नलकूप खंड के करीब 350 ट्यूबवेल हैं। जलसंस्थान के ट्यूबवेलों से निजी टैंकर चालकों से प्रति टैंकर एक सौ रुपये शुल्क वसूला जाता है जबकि सिंचाई नलकूपों पर इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। टैंकर चालक नलकूप आपरेटरों से मिलकर मनमानी ढंग से दिनभर टैंकर भरते हैं और ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचते हैं। क्षेत्र के गौलापार, दमुवाढूंगा, कठघरिया, पीपलपोखरा, रामड़ी, तल्ली हल्द्वानी, रामपुर रोड, बरेली रोड समेत तमाम इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बना है। टैंकर चालक दिनभर कई-कई टैंकर पेयजल बेच रहे हैं। इन पर प्रशासन का कोई लगाम नहीं है।
लोगों की मजबूरी, टैंकर वाले काट रहे चांदी
सिंचाई नलकूपों पर कर रहे मनमानी, 500 से 800 रुपये में बेचा जा रहा एक टैंकर पेयजल
सिंचाई नलकूपों का संचालन ग्राम पंचायत की जल उपभोक्ता समिति के द्वारा किया जाता है। समितियों को रसीद बुक दी गई है। उनसे पेयजल के लिए प्रति टैंकर एक सौ रुपया शुल्क वसूलने को कहा गया है जबकि निर्माण कार्यों के लिए ट्यूबवेल से टैंकरों को कतई पानी नहीं देने के निर्देश हैं। जल उपभोक्ता समितियों की वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। - राजेश सिंह, सहायक अभियंता नलकूप खंड।